सहकारी बैंक घोटाले पर कांग्रेस का हल्ला बोल ,धन सिंह रावत से की इस्तीफ़े की मांग

April 11, 2022 | samvaad365

जिला सहकारी बैंक भर्ती में हुए घोटाले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसी कड़ी में आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के बाहर धरना देते हुए सरकार से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

प्रदर्शन में गणेश गोदियाल के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण महारा भी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष करण महारा ने सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से इस्तीफा दिए जाने की मांग उठाई। गणेश गोदियाल ने कहा कि सहकारिता विभाग में पिछले 5 सालों से तमाम भ्रष्टाचार हुए हैं, इन भ्रष्टाचारों के चलते आज योग्य लोगों के पास नौकरी नहीं है। … इनकी जगह ऐसे लोगों को नौकरियों दी गयी जो सत्ता में बैठे लोगों के चहते थे। इन नौकरियों की गलत बंदरबांट के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है। .. आज हम यहाँ जनता की आवाज बनकर आए हैं और मुख्यमंत्री को याद दिलाने आए हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस की बात झूठी साबित हो रही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पे निशाना साधते हुए कहा कि जब तक भ्रष्टाचार के सूत्रधार सत्ता में बैठे होंगे तब तक भ्रष्टाचार की जांच भला कैसे होगी।

कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने भी इस मामले पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम दे रही है और हमारे मोनी बाबा मौन धारण करके बैठ गए हैं….. इससे पहले भी सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के कार्यकाल में अधिकारियों की भर्ती में बड़ा घोटाला हुआ था। इसलिए उन्होंने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की है, ताकि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इसे गंभीर विषय बताया है, उन्होंने कहा कि सहकारी और सरकारी क्षेत्रों में पैसे लेकर नियुक्तियां की जा रही है, ऐसे में यह राज्य के लिए बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने राज्य सरकार को इस मामले में एक विधानसभा की कमेटी गठित करने को कहा। ताकि मामले की तह तक जाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

संवाद 365,संदीप रावत 

यह भी पढ़ें-पिथौरागढ़ – दहेज उत्पीड़न से जूज रही एक महिला ने की आत्महत्या

 

 

74239

You may also like