कांग्रेस का पांचों सीटों पर जीत का दावा

March 7, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र देहरादून में भी कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। लिहाज़ा देहरादून कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून दौरे को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही  2019 चुनाव की रणऩीति पर बैठक में मंथन किया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्रदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक मनोज रावत समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। लम्बे समय तक चली इस बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता की जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों को जीतने का दावा किया।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड की चिट्ठी आखिर बॉलीवुड पहुंच ही गई…

यह खबर भी पढ़ें-अब दून में ही युवा कर सकेंगे सिविल सर्विसेज़ की तैयारी

संवाद365 / पुष्पा पुण्डीर

33117

You may also like