भाई के चुनाव क्षेत्र अमेठी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

March 27, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कमान अपने हाथों में ले ली है। अब प्रियंका यूपी में जगह-जगह जाकर रोड शो कर रही हैं। इसी कड़ी में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी के लिए बुधवार को प्रियंका गांधी का काफिला रवाना हुआ। लखनऊ से हैदरगढ़ के रास्ते अमेठी सिंहपुर के चिल्ला गांव पहुंची प्रियंका गांधी का कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्यकताओं ने प्रियंका का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकताओं में भारी जोश देखने को मिला। हाथ में झंडा तो कोई फूल लिए प्रियंका का इंतजार करता दिखाई दिया। ढोल नगाड़ो के साथ सड़कों पर चाहने वालों की भीड़ जमा रही। वहीं, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। एसपीजी के जवानों द्वारा कस्बे में चप्पे-चप्पे पर नजर दौड़ाई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-कण्व आश्रम में बन रही झील के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

यह खबर भी पढ़ें-हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख में हुआ बदलाव

अमेठी/ब्यूरो रिपोर्ट

36375

You may also like