देहरादून में बढ़ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया नगर आयुक्त का घेराव

January 12, 2019 | samvaad365

खबर देहरादून से है जहां शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओँ ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर आयुक्त का घेराव किया। देहरादून नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों ने मुख्य नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर महानगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत भवनकर में दोबारा बढ़ोतरी की जा रही है जो कि जनहित में न्यायोचित नहीं है। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह जलभराव, टूटी हुई नालियां, चरमराई सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइटों से लोग परेशान है जिसके जल्द समाधान की कांग्रेस ने माग की इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जल्द समस्या के समाधान ना होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

यह खबर भी पढ़ें-राजधानी देहरादून में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, 22 साल के संदिग्ध मरीज की मौत

यह खबर भी पढ़ें- औली जाने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर, नहीं वसूला जाएगा टैक्स

देहरादून/काजल

29906

You may also like