सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

August 27, 2019 | samvaad365

देहरादून: प्रदेश के अनेक हिस्सों में आई आपदा में सरकारी लापरवाही, ध्वस्त पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं, डेंगू की महामारी, बढ़ती बेरोजगारी और केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा सीबीआई ईडी जैसी जांच एजेंसियों के विपक्षी नेताओं के विरुद्ध दुरुपयोग के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में संघर्ष का बिगुल फूंक दिया। आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में गांधी पार्क के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने के संचालन प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना ने किया।

जिसमें नेता प्रतिपक्ष विधानसभा डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, विधायक मनोज रावत विधायक ममता राकेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत अनेक पूर्व विधायकों पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राज्य का अब तक का सबसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री करार देते हुए उन पर राज्य में आई आपदा को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से सरकारी तंत्र ने काम किया उससे लगता ही नहीं कि राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग जैसा कोई मंत्रालय अस्तित्व में हैं, उन्होंने की मुख्यमंत्री स्वयं इस विभाग के मंत्री हैं लेकिन आपदा से निबटने में सरकार पूरी तरह से फेल हुई है। प्रीतम सिंह ने सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का हाल ये है कि राजधानी देहरादून में डेंगू महामारी का रूप ले चुका है और उसकी गंभीरता यह है कि देहरादून का एक वरिष्ठ चकित्सक ही उसका शिकार हो कर जान गवां बैठा किन्तु मुख्यमंत्री जो स्वयं स्वास्थ मंत्री की भूमिका निभा रहे हैं उसी प्रकार खामोश हैं जैसे जब रोम जल रहा था और नीरो बंसी बजा रहा था।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई व ईडी का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिए कर रही है लेकिन कांग्रेस अत्याचार अन्याय व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार का एक मात्र एजेंडा लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांट कर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने में लगाने का है। धरने को पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, एमएलए ममता राकेश,एमएलए मनोज रावत, पूर्व विधायक राजकुमार पूर्व विधायक रामयश सिंह, संजय पालीवाल,अम्बरीष कुमार, संजय अग्रवाल, धर्मपाल , कलीम खान,अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, अनुसूचित जाति विभाग के सह अध्यक्ष जै सिंह गौतम , गरिमा दसोनि,आर पी रतूड़ी, राजेन्द्र शाह , विमला पांडे,कमलेश रमन,संजय किशोर,अजय सिंह, सुशील राठी,गौरव चौधरी,लाल चंद शर्मा,आज़ाद अली,त्रिलोक सिंह सजवाण, आनंद सिंह पुंडीर, मंजू तोमर,परिणीता बडूनि,शांति रावत, राजपाल खरोला, महेश जोशी,राजेश चमोली,राजेश शर्मा, आकिल अहमद, प्रतिभा सिंह, सुनीता सिंह, संतोष चौहान, दीवान सिंह तोमर, गिरीश पुनेड़ा, सावित्री थापा, सरदार सिंह, मोहन काला, सुलेमान, रेणु नेगी, ने भी संबोधित किया।

यह खबर भी पढ़ें-युवा-कवि पत्रकार जगमोहन ‘आज़ाद’ को मिलेगा चंद्र कुँवर मेघदूत सम्मान

यह खबर भी पढ़ें-लद्दाख में पीडीपी छोड़ कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

संवाद365/किशोर रावत

40808

You may also like