कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने मसूरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ली बैठक

January 11, 2019 | samvaad365

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने मसूरी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में जन संपर्क अभियान और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई.. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपनी बातों को प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के सम्मुख रखा।

जन संपर्क अभियान के जरिये 2019 के चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बूथ स्थर पर कोष एकार्तित करेगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की भाजपा की तरह अधिकारियों को धमकाकर नही बल्कि जन संपर्क अभियान के तहत कूपन देकर पारदर्शिता के साथ खुला चंदा लिया जायेगा.. और साथ ही उम्मीद जताई की जो टिप्स उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए हैं उस से लोकसभा चुनाव में पार्टी को अच्छी जीत हासिल होगी।

यह खबर भी पढ़ें- अब तक नहीं बना नीति बॉर्डर को जोड़ने वाला मोटर मार्ग, 1992 में मिली थी मार्ग को स्वीकृति

यह खबर भी पढ़ें- धर्मनगरी नानकमत्ता में बढ़ रही है स्मैक तस्करी, बना नशे का अड्डा

मसूरी/राजवीर रौंछेला

29870

You may also like