शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 2019 का काउनडाउन, तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियां

January 7, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनाव 2019  का काउनडाउन शुरू हो गया है। सत्ताधारी दल भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस तैयारियों में जुट गये हैं। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों ने युद्धस्तर पर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित चुनाव समितियों का गठन कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि 5 लोकसभा सीटों वाले उत्तराखंड को भी इन समितियों में तवज्जो दी गई है।

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को मीडिया समिति और साहित्य निर्माण समिति में शामिल किया गया है। उनके अलावा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता वाली सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क समिति में शामिल किया गया है। इसके जरिये भाजपा नेतृत्व ने यह संदेश देने का प्रयास भी किया है कि उत्तराखंड उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड से लोकसभा की पांच सीटें हैं, जिनमें सभी पर पिछली बार भाजपा ने परचम लहराया था। इस बार भी इन सीटों को अपने पास बरकरार रखने के लिए पार्टी कोशिशों में जुट गई है। केंद्रीय नेतृत्व भी इस लिहाज से राज्य पर खास फोकस किए हुए है।

यह खबर भी पढ़ें-केंद्र सरकार प्रदेश को देगी तीन मॉडल कॉलेजों की सौगात, जाने क्या है खास

यह खबर भी पढ़ें-चमोली में आयोजित उत्तराखंड गौरव सैनानी पूर्व सैनिक सम्मेलन में पहुंचे कर्नल अजय कोठियाल

देहरादून/काजल

29528

You may also like