देहरादून बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में लगा जनता दरबार, जनसमस्यओं का किया गया निराकरण

January 12, 2019 | samvaad365

देहरादून बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विद्यालयी शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडे ने आम जनता की समस्याओं को सुनकर समस्याओं के त्वरित निदान किए।

उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सरकार आम जनता के साथ कार्यक्रम के तहत सीधे कनेक्ट होकर जनसमस्याओं का निदान करती है। प्रदेश के मंत्री जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उसका त्वरित निदान करते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेश के मंत्री समय-समय पर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जनता दरबार लगाते रहे हैं। इस बार लंबे समय के बाद बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में जनता दरबार लगाया गया।

प्रदेश के केबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने जनता की समस्याओं को सुना और उसके निदान किए। लंबे समय बाद लगने वाले जनता दरबार में काफी संख्या में फरियादी पहुंचे। लेकिन इनमें शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकांश मामले ही देखने को मिले। इन मामलों में ट्रांसफर, बेरोजगार युवाओं को शिक्षा विभाग में नौकरी, बीपीएड और एमपीएड बेरोजगार, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपने तमाम मुद्दे उठाए। कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय ने कहा कि लंबे समय बाद बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पार्टी संगठन के दिशा निर्देश पर जनता दरबार लगाया गया है। जनता की सभी समस्याओं का मौके पर निदान किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-मसूरी में खुलेगा भव्य अस्पताल, मसूरी विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण

यह खबर भी पढ़ें- शतरंज के खेल में एशिया के नंबर वन खिलाड़ी बने देवभूमि के सदभव, रचा ये इतिहास

देहरादून/काजल

29897

You may also like