धनोल्टी: कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन… कार्यकर्ता बोले चीनी सामान का करें बहिष्कार

June 20, 2020 | samvaad365

धनोल्टी: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 50 वें जन्मदिवस को थत्यूड़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक सभागार में बैठक कर मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामान के बहिष्कार के प्रण को लेकर चीन सरकार का भी पुतला दहन किया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जोत सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे जिनकी उपस्थिति में कई घर वापस आए प्रवासी जनो ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। प्रेसवार्ता में जोत सिंह बिष्ट ने कहा की आज राहुल गांधी का जन्मदिन है राहुल गांधी की दो पीढ़ी जिन्होंने इस देश की स्वतन्त्रता में अहम योगदान दिया। वहीं 2004 लोक सभा चुनाव के बाद सोनिया गांधी ने भी स्वयं व अपने पुत्र राहुल गांधी को प्रधानमन्त्री न बनाकर वरिष्ठ अर्थशास्त्री डा० मन मोहन सिंह को प्रधानमन्त्री बनाया था। जो कि त्याग का अविश्वसनीय उदाहरण है।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थत्यूड़ के अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, पूर्व प्रदेश सचिव रतनमणी भट्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय गुंसाई, महिपाल सिहं रावत, गुरुदयाल सिंह रांगड, गुलाब सिह महर, महावीर चौहान, उपेन्द्र गुंसाई, वीरेन्द्र रावत, शिवदास, राजबाला असवाल, छात्र संघ अध्यक्ष नीता विष्ट, दिनेश रावत, क्षेत्रपंचायत सदस्य विनोद रावत, सुमन भारती, हरफूल, अनिल बधानी , सुनील रावत मौजूद थे मंच का संचालन लाखी राम ने किया।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: जिला सहकारी बैंक के मैनेजर-कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज… 5 लाख रुपये गबन करने का आरोप

संवाद365/सुनील सजवाण

50988

You may also like