धनोल्टी: युवा कांग्रेस धनोल्टी विधान सभा सोशल मीडिया के अध्यक्ष बने दिनेश रावत

June 28, 2020 | samvaad365

धनोल्टी: युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विजय रतूड़ी (मोंटी) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टिहरी के धनोल्टी विधान सभा सोशल मीडिया अध्यक्ष पद हेतु एनएसयूआई के नेता दिनेश रावत के नाम पर अपनी संस्तुती दी है। आपको बता दें दिनेश रावत थत्यूड़ महाविद्यालय में एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। दिनेश रावत ने हमारे टिहरी ब्यूरो प्रमुख सुनील सजवाण को बताया कि कांग्रेस ने उन जैसे छोटे कार्यकर्ता को विधान सभा स्तर पर सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विभाग का अध्यक्ष बनाया है आने वाले समय में उनका लक्ष्य धनोल्टी में कांग्रेस की मजबूती रहेगी। जिसके लिए वह अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेगें।

दिनेश रावत के सोशल मीडिया अध्यक्ष बनने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह विष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, प्रदीप (विटटु) कवि, गंभीर सिंह नेगी, सुमन सिंह गुंसाई, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रतनमणी भट्ट, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय गुंसाई, महिपाल सिहं रावत, सदस्य जिला पंचायत आमेन्द्र विष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश उनियाल, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कपिल जोशी, युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष मन्नु रौंछेला, छात्र संघ अध्यक्ष नीता बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील रावत, अनिल बधानी, धर्मेन्द्र कण्डारी, अमित रावत, अमित बडियाडी आदि ने दिनेश रावत को शुभकामनाए दी।

https://www.youtube.com/watch?v=2FZL9sJAOeY

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्राधिकारी ने दिए निर्देश… कांवड़ यात्रा के लिए नहीं जाएंगे ग्रामीण

संवाद365/सुनील सजवाण

51239

You may also like