District Magistrate डा० आशीष चौहान ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

June 24, 2022 | samvaad365

जिलाधिकारी डा० आशीष चौहान ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों के साथ मिशन अमृत सरोवर के अंतर्गत किये जा रहे अमृत सरोवर निर्माण कार्यों की समीक्षा जिला कार्यालय सभागार में की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिये जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकासखंड गंगोलीहाट में 10 तथा अन्य विकासखंडों में पांच-पांच बड़े अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाय! उन्होंने निर्देश दिए कि अमृत सरोवरों का निर्माण धार्मिक स्थलों एवं झरनों के समीप किया जाय। इन सरोवरों का निर्माण पर्यटन गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए किया जाय। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि ग्रामीण इलाकों के उपरी हिस्सों में सरोवरों का निर्माण न किया जाय ताकि वे भविष्य में किसी आपदा का कारण न बने। जिलाधिकारी ने सरोवरों के ढांचे को मजबूत बनाने के साथ ही सरोवरों के सौन्दर्यीकरण कार्य को बेहतर ढंग से किये जाने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि रूपये 1 लाख की धनराशि की लागत से जो सरोवर बनाये जा रहे है उन्हें मत्स्य तालाब के रूप में प्रयोग में लाया जाय। बता दें कि अमृत सरोवर मनरेगा, वन, सिंचाई आदि विभागों के माध्यम से बनाये जा रहे हैं!

संवाद 365, मनोज चन्द

यह भी पढ़ें-कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ किया संवाद

 

77561

You may also like