देश को मिली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने जीता चुनाव, उत्तराखंड की विधानसभा स्पीकर ने दी बधाई

July 21, 2022 | samvaad365

देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिल गई है. जी हां बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अच्छी बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की है. पीएम मोदी समेत कई दिग्गज उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं. इतिहास में पहली बार हुआ है जहां एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है।

वहीं इसकी खुशी उत्तराखंड भाजपा में भी है। राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी एवं प्रदेश की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं|
विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। राष्ट्रपति पद पर वह देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक चमकदार उदाहरण स्थापित करेंगी। संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी।।उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नयी ऊंचाइयों को छुएगा|

संवाद 365, दिपिका भंडारी

ये भी पढ़ें : हाल-ए-उत्तराखंड : बीमार महिला को 8 किमी डोली के सहारे कंधे पर उठाकर ले गए ग्रामीण, फिर कर दिया रेफर

78752

You may also like