पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफ़िले पर हमला, बाल बाल बचे, कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

December 4, 2021 | samvaad365

भले ही विधानसभा चुनाव होने में समय क्यो न हो लेकिन राजनीति ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। जिसका नजारा उस वक्त देखने को मिला जब एक कांग्रेस नेता के समर्थक पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ओर उसके समर्थक आमने सामने भीड़ गए। नोबत यहां तक जा पहुंची कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफ़िले पर हमला बोल दिया और लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर यशपाल आर्य और उनके समर्थकों ने बाजपुर कोतवाली में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहा यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में उनके पुत्र व उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। वहीं पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया तब जाकर यशपाल आर्य ने धरना समाप्त किया।

 

बता दें कि उधम सिंह नगर की विधानसभा बाजपुर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने आना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाइयों को कांग्रेस की सदस्यता भी लेनी थी। यशपाल आर्य की इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ जा रहे थे। इसी बीच काले झंडे लिए कांग्रेस नेता के समर्थक कुलविंदर सिंह किंदा के एक गुट ने यशपाल आर्य के काफिले को घेर लिया और हमला बोल दिया। हमलावर यशपाल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी कर रहे थे। विरोधी कांग्रेसी गुट ने यशपाल आर्य को काले झंडे दिखाए। इस बीच मारपीट और हाथापाई के आरोप भी लगे हैं। यशपाल आर्य अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में जम कर हंगामा किया। हमले के विरोध में यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य थाने में धरने पर बैठ गये। धरने पर बैठे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य विरोधी कांग्रेसी गुट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने अपने काफ़िले पर हमले को लेकर कहा है कुछ कांग्रेसी ओर बीजीपी की शह पर उनके काफ़िले पर हमला हुआ यदि उनके समर्थक उन्हें नही बचाते तब शायद ये लोग उनकी ओर उनके पुत्र की हत्या कर सकते थे।

विरोधी कांग्रेसी गुट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने कहां है कि ये दलबदलू नेता हैं जो कि बाज़पुर की जनता स्थानीय विधायक चाहती है। ये शांति पूर्व विरोध कर रहे थे लेकिन इन्होंने उनके कुछ लोगो को घायल किया है जो कि थाने में तहरीर देकर कारवाही कराएंगे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि यशपाल आर्य ने एक तहरीर देकर आरोप लगाया है उन पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसको लेकर एक तहरीर मिली है जिसके आधार पर लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच होने आए बाद गिरफतारी कि जाएगी।

संवाद365,डेस्क

 

 

69774

You may also like