नरेंद्रनगर आगमन पर जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल का जोरदार स्वागत

July 8, 2020 | samvaad365

नरेंद्रनगर: जीएमवीएन के उपाध्यक्ष और व्यापार उद्योग मंडल उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल के नरेंद्र नगर आगमन पर व्यापार उद्योग मंडल नरेन्द्रनगर और टिहरी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री व व्यापार उद्योग मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल का जितेंद्र चांदपुरी, नरेंद्र कुमार तथा सुरेन्द्र सिंह कंडारी, कर्म सिंह तोपवाल, सहित समस्त व्यापारियों ने फूल मालाओं और शॉल भेंट कर गर्मजोशी के साथ सम्मान किया।

https://youtu.be/J_8edo8URt4

वहीं वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आशा कार्यकत्रियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित पत्रकारों को राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल व व्यापार मंडल टिहरी व नरेंद्र नगर के द्वारा फूल मालाओं स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

राज्य मंत्री के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की है कि कोरोना योद्धाओं की तरह काम करते हुए  उन्हें अब तक मार्च से किसी भी तरह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने संक्षिप्त संबोधन में कृष्णकुमार सिंघल ने आशा कार्यकत्रियों को आश्वस्त किया कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे और जल्द से जल्द मानदेय भुगतान की कार्यवाही  सुनिश्चित करवाएंगे।

https://youtu.be/-Pk4Tshw_ZM

यह खबर भी पढ़ें-चमोली: नीति घाटी के गांवों में बांटे गए सैटेलाइट फोन, यहां आज तक नहीं थी संचार की सुविधा

संवाद365/वाचस्पति रयाल

51658

You may also like