हल्द्वानी: भाजपा विधायक महेश नेगी पर लगा यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस ने फूंका पुतला

August 22, 2020 | samvaad365

हल्द्वानी: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर लगे यौन शोषण के मामला में राजनीति तेज होती जा रही है, कांग्रेस के प्रदेश आहवाहन पर आज हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए भाजपा विधायक महेश नेगी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल का कहना है कि महिला का यौन शोषण करने वाले भाजपा विधायक महेश नेगी को सरकार बचाने का प्रयास कर रही है, भाजपा विधायक इस तरह का कृत्य कर रहे हैं लिहाजा कांग्रेस ने मांग की है कि विधायक का डीएनए होना चाहिए और इस कृत्य के लिए तत्काल उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए और विधायक पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए अगर सरकार जल्द कोई कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: खेत की रखवाली कर रहे किसान की हत्या, धारदार हथियार से गला रेत दिया घटना को अंजाम

संवाद365/अंकित साह 

53427

You may also like