हापुड़: पूर्व सीएम अखिलेश के जन्मदिन पर मिशन 365 प्लस का आह्वान, जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत साइकिल पर निकाली रैली

July 8, 2020 | samvaad365

हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47 वें जन्मदिन पर मिशन 365 प्लस का आह्वान किया गया। इस दौरान धौलाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जनसंदेश यात्रा अभियान के तहत साइकिल रैली भी निकाली। पिलखुवा से चली रैली कमालपुर , दहपा, सिवाया, नरायनपुर होते हुए फगौता पहुंची। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 23 महीने में आगरा एक्सप्रेस बनवाकर और 5 करोड़ वृक्षारोपण कर कीर्तिमान बनाया था।

जो आज हरियाली का प्रतीक बने हुए हैं। जबकि वर्तमान में भाजपा सरकार ने जो वृक्षारोपण किया उन पेड़ों का कहीं अता-पता नहीं है। जबसे देश और यूपी में भाजपा सरकार आई है तबसे आम आदमी त्रस्त है। 20 लाख बच्चे व बड़े भुखमरी का शिकार हो चुके हैं। वहीं 54 हजार महिलाएं रेप का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय व्यापारी का धंधा चौपट हो चुका है। इस दौरान सुल्तान खान, असलम मसूरी, जावेद सैफी, सोनू कुमार, धरमेंद्र कुमार, सुनील पाल, रफाकत आदि लोग मौजूद रहे।

https://youtu.be/hOFzK4Iqom0

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर: खाना देने से किया मना तो कर दी बुजुर्ग मकान मालिक महिला की हत्या

संवाद365/आरिफ कस्सर

51637

You may also like