हरिद्वार: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मां गंगा की पूजा करने धर्मनगरी पहुंचे डॉ. निशंक

June 15, 2019 | samvaad365

हरिद्वार: केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक अपने संसदीय क्षेत्र हरिद्वार पहुँचे। हरिद्वार पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री निशंक ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया और कई प्रमुख मंदिरों में भी पूजा अर्चना की। केंद्रीय मंत्री के पहली बार हरिद्वार पहुंचने पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निशंक का उत्साह पूर्वक स्वागत किया। डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में मां गंगा पूजा अर्चना करने और जनता को धन्यवाद देने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो भरोसा उन पर जताया है उस भरोसे पर खरा उतरना उनकी पहली कोशिश रहेगी। निर्माणाधीन एनएच 58 पर उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर हाइवे का निर्माण कार्य पूरा किया जायेगा।

यह खबर भी पढ़ें-भारत-पाकिस्तान मैच से पहले… ‘पीछे देखो पीछे’ … क्या हैं आंकड़े 

यह खबर भी पढ़ें-केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे धनोल्टी

संवाद365/नरेश तोमर 

38437

You may also like