हरिद्वार: कांग्रेस सेवादल का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, नई शिक्षा नीति का किया विरोध

September 5, 2020 | samvaad365

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आज कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नयी शिक्षा निति का जमकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। वहीं कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल राठौर ने कहा की नई शिक्षा निति सभी के लिए नुकसान दायक है नई शिक्षा निति किसी के लिए उपयोगी साबित नहीं होने वाली है, क्योंकि इसमें बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जायेगा। हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता इस शिक्षा निति का विरोध करते हे और सरकार से मांग करते हे की इस शिक्षा निति को सरकार जल्द से जल्द वापस ले और पुरानी  शिक्षा निति बहाल करे।

यह खबर भी पढ़ें-शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड के दो शिक्षक भी शामिल

संवाद365/नरेश तोमर 

53918

You may also like