मसूरी में सैंकड़ों की संख्या में श्रमिक संगठनों ने निकाली रैली

January 9, 2019 | samvaad365

मसूरी शहर के तमाम श्रमिक संगठनों ने सैंकड़ों की संख्या में एक जुट होकर के अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर के भगत सिंह चौक से माल रोड होते हुए गाँधी चौक तक रैली निकली साथ ही श्रमिकों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया..  श्रमिकों की मांग है की श्रमिकों को कम से कम बीस हज़ार न्यूनतम वेतन दिया जाये..

इएसआई और पीएफ प्रति एक होटल में लागु किया जाये..  साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में श्रम कानून लागु किया जाये और जो कोई भी श्रम कानून का उलंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये.. वहीं श्रमिकों के पदाधिकारियों ने कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने श्रमिकों के प्रति नकारात्मक सोच अपना राखी है.. और यदि बहुत जल्द उनकी मांगों को पूरा नही किया गया तो उसक खामियाजा भाजपा सरकार को 2019 में भुगतान पड़ेगा।

यह खबर भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग में जिला चिकित्सालय परिसर बना निजी वाहनों का अड्डा

यह खबर भी पढ़ें- मसूरी विधायक ने किया निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का निरीक्षण

मसूरी/राजवीर रौंछेला

29698

You may also like