मेरठ से देवप्रयाग के सफर में भागीरथी नदी में डूबी जिंदगी, पढ़ें पूरा मामला….

April 27, 2019 | samvaad365

देवप्रयाग: हर दिन दर्दनाक हादसों से अखबार के पेज़ पढ़ने को मिल जाते है, लेकिन घटना जब चारधाम यात्रा घूमने आए श्रद्धालुओं की मिले तो, एक बार में देव दर्शन के लिए पैर रुक जाते है। खबर देवप्रयाग की है, जहां दोस्तों के साथ मेरठ से देवप्रयाग घूमने आया एक दंपति भागीरथी नदी में डूब गया। बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान पत्नी का पैर फिसल गया था, पत्नी को डूबता देख पति ने नदी में छलांग लगा दी, जिस कारण दोनों डूब गए। हालांकि, पत्नी का शव घटनास्थल से 18 किलोमीटर दूर पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है, जबकि पति की तलाश अभी भी जारी है।

बता दें कि 40 वर्षीय राहुल बलूनी, पत्नी 30 वर्षीय दीपा बलूनी के साथ मेरठ से घूमने आए थे। बलूनी परिवार कोटद्वार का रहने वाला था, लेकिन कुछ समय से प्रतापनगर मेरठ में रहते थे। दोस्तों संग बाइक से देवप्रयाग आये दंपति का सफर यहीं खत्म हो गया। दम्पति के साथ आए दोस्तों ने घटना की सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बिना नंबर की नई बाइक के साथ ही दंपत्ति का पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड बरामद किया। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

पुलिस के रेस्क्यू अभियान में दीपा बलूनी का शव घटनास्थल से 18 किलोमीटर आगे व्यासघाट पर बरामद किया गया, और उनके पति राहुल का अब तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वहीं रेस्क्यू टीम राहुल को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है।  इस दर्दनाक हादसें की एक दुःखद कड़ी बलूनी परिवार के दो बच्चे हैं। माता-पिता के दुनिया को अलविदा कह देने के बाद अब ये बच्चे अकेले रह गए हैं। दम्पति का 10साल का बेटा अथर्व और 8 साल की बेटी अनन्या इस हादसें के बाद से सदमे में है। बताया या रहा है कि बलूनी दम्पति द्वारा देवप्रयाग घूमने से पहले अपने दोनों बच्चों को हरिद्वार उनकी बहन के पास छोड़ा गया था।

इस दौरान परिजनों ने बताया कि राहुल बलूनी मेरठ में मैरिज ब्यूरो चलाता है। कुछ दिन पहले ही राहुल की माँ को भी हार्टअटैक हुआ था, जो अभी एम्स में भर्ती हैं। राहुल के पिता अपनी पत्नी के साथ अभी एम्स अस्पताल में हैं। अपने बहु-बेटे के हादसे की खबर सुन पिता अभी सदमे में है, और घर में कोहराम मचा हुआ है। संवाद 365 अपील करता है कि गर्मी का मौसम आ गया है, ऐसे में नदी, नालों और तालाबों में सावधानी से नहाएं और खुद की सुरक्षा का ध्यान रखे।

यह खबर भी पढ़ें-एसडीएम से तीखी नोकझोंक कर मसूरी में हटा अतिक्रमण…

यह खबर भी पढ़ें-ऐसा होगा 20 रुपए का नया नोट, जानिए क्या होगी इसकी खासियत…

संवाद365/कुलदीप 

37218

You may also like