कोटद्वार: नगर निगम ने ली ग्रामीणों की सुध, आपदा से बचाव के लिए जेसीबी लगाकर किया मलबे का निस्तारण

July 15, 2020 | samvaad365

कोटद्वार: नगर निगम कोटद्वार ने प्रदेश सरकार के द्वारा भेदभाव पूर्ण रवैये को देखते हुए खुद ही नदी किनारे रह रहे लोगो की सुध ली। नदी किनारे निवास कर रहे लोगों को आपदा से बचाने के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नगर निगम कोटद्वार की महापौर हेमलता नेगी से नदी किनारे रह रहे लोगों को आपदा से बचाने के लिए आग्रह किया। जिसमें आज नगर निगम के द्वारा बेड़ा स्रोत जो खोह नदी में मिलता है। वहां जेसीबी मशीन लगाकर मलबे को नदी किनारे लगाया, जिससे नदी के बहाव से क्षेत्र को नुकसान न पंहुच सके।

महापौर हेमलता नेगी ने बताया की बीते दो वर्षों से लगातार कोटद्वार में आपदा आ रही है, लेकिन स्थानीय विधायक के द्वारा क्षेत्र की सुध नहीं ली जा रही है। जिस कारण कोटद्वार को आपदा का मुंह देखना पड़ रहा है। नगर निगम का कार्य नहीं होने के बावजूद भी नगर निगम के द्वारा चैनलाइज कराकर क्षेत्र को आपदा से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने नगर निगम का आभार जताते हुए कहा कि नगर निगम के द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे है। मेरे द्वारा कई बार सिचाई विभाग और वन विभाग को भी अवगत कराया जा चुका था कि इस बेड़ा स्रोत में भारी मलबा भरा हुआ है इसको साफ किया जाये जिससे लोगों को जानमाल का नुकसान न हो सके, लेकिन स्थानीय विधायक और विभाग ने सुध नहीं ली। बरसात को गम्भीरता से देखते हुए नगर निगम के द्वारा जो चैनलाइज का कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की जनता को आपदा से बचाया जा सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी में संचालित फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

संवाद365/भगवान रावत

51930

You may also like