लोकसभा चुनावों में भारतीय किसान युनियन की तरफ से मैदान में उतरेंगे महंत शिवम पुरी

January 15, 2019 | samvaad365

सन्यासियों के सबसे बड़े जूना अखाड़े के वरिष्ठ महंत शिवम पुरी आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय किसान यूनियन की तरफ से मैदान में उतरने वाले हैं। महंत शिवम पुरी इस समय उत्तराखंड भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी हैं। किसान बाहुल्य हरिद्वार लोकसभा सीट पर पार्टी उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में उतार रही है।

महंत शिवम पुरी के अनुसार किसानों की हालत आज भी जस की तस है और किसान आजादी के बाद से ही केवल वोट बैंक के लिए उपयोग किये गये हैं। हरिद्वार जनपद में गन्ना किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इसके लिए वे जल्द ही हजारों किसानों के साथ राजधानी दून में विधानसभा का घेराव करेंगे और भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को इस बार के चुनावों में मुंह की खानी पड़ेगी।

यह खबर भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश में मॉड्यूलर इंटेग्रेटेड ऑपरेशन थिएटर का लोकार्पण

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर में ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का आगाज, कैबिनेट वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया शुभारंभ

हरिद्वार/नरेश तोमर

30109

You may also like