महावीर रांगड की टिहरी से प्रबल दावेदारी

February 17, 2019 | samvaad365

धनोल्टी के पुर्व विधायक व वर्तमान मे गढवाल मण्डल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिहं रांगड ने भाजपा से अपनी दावेदारी को प्रबल कर दिया है 2012 मे धनोल्टी विधान सभा सीट से भाजपा के टिकट पर रांगड पहली बार विधान सभा पंहुचे लेकिन 2017 विधान सभा चुनाव मे एन वक्त पर भाजपा ने रांगड का टिकट काटकर अन्तराष्टीय निशाने बाज जसपाल राणा के पिता व पूर्व मन्त्री नारायण सिहं राणा को दे दिया रांगड कई सभाओ मे उस वक्त भी नारायण सिंह राणा का प्रचार करते दिखे और संगठन ने महावीर सिहं रांगड को मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिहं रावत की विधान सभा ढोईवाला का प्रभारी बना दिया वर्तमान मे मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिहं रावत का रांगड को खासम खास भी माना जाता है और पार्टी के प्रति सर्मपण की भावना को देखते हुए संगठन व सरकार ने वर्तमान मे रांगड को गढवाल मण्डल विकास निगम के अध्यक्ष पद राज्य मन्त्री का पद दिया है।

भौगोलिक परिस्थिति टिहरी उत्तरकाशी व देहरादुन मे मझबुत पकड को देखते हुए रांगड टिहरी के रण से संसद तक पंहुचने का मन बना चुके है और महाबीर रांगड इस सम्बन्ध मे पार्टी सिर्ष नेतृत्व को भी अवगत करा चुके है अब देखना यह है कि पार्टी संगठन टिहरी लोकसभा सीट से किसे मैदान मे उतारते है क्योंकि इशारे ही इशारो मे पूर्व मुख्य मन्त्री विजय बहुणा भी अपनी इस पुरानी संसदीय सीट पर दावेदारी रख चुके है व वर्तमान सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह भी पुनः इस सीट पर दावेदार है।

यह खबर भी पढ़ें-देवभूमि का एक और लाल देश के लिए शहीद

यह खबर भी पढ़ें-पुलवामा आतंकी हमले से देश में उबाल, घनसाली में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

धनोल्टी/सुनील सजवाण 

32587

You may also like