आदमखोर गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, अधखाया शव बरामद

May 9, 2019 | samvaad365

ऋषिकेश:  जंगल में इंसानों के दखल के हमेशा बुरे परिणाम ही होते हैं। उत्तराखंड में शहर-कस्बे जंगलों के भीतर तक फैल गए हैं, जिससे इंसानों और जंगली जानवरों के बीच मुठभेड़ के मामले अब आम हो गया हैं। मामला ऋषिकेश का है जहां, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे ग्रामीण क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला जंगल किनारे मवेशियों के लिए चारा पत्ती के लिए गयी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 10 बजे मोतीचूर निवासी देवकी देवी उम्र 46 वर्ष  पत्नि उम्मेद सिंह नेगी अपने घर से कुछ ही दूर जंगल किनारे घास लेने के लिए गई थी और दोपहर तक घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव वालों और पार्क कर्मचारियों के साथ उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

काफी देर तक चली खोजबीन के बाद महिला का अधखाया शव जंगल किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ। साथ ही मौके पर महिला को घसीट कर जंगल की तरफ झाड़ियों में ले जाने के निशान भी मिले। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी लंबे समय से क्षेत्र में आदमखोर ने आतंक मचाया हुआ है. बीते छह सालों में 23 लोग आदमखोर का निवाला बन चुके हैं। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

यह खबर भी पढ़ें-अतिक्रमण को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, अनधिकृत होर्डिंग और बैनरों को सड़कों से हटाया…

यह खबर भी पढ़ें-ब्रह्मवेला में खुले बाबा  केदार के कपाट, पूजा-अर्चना के साथ हुआ भगवान् शिव का जलाभिषेक…

संवाद365/कुलदीप 

 

37462

You may also like