मसूरी विधायक ने किया निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का निरीक्षण

January 9, 2019 | samvaad365

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने उत्तरप्रदेश निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजिनियरों के साथ मिलकर निर्माणाधीन सिविल अस्पताल का निरिक्षण किया..  और अस्पताल के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.. आप को बता दें की सिविल अस्पताल को नवनिर्माण के लिए 2010 में जमीदोज कर दिया गया था.. जिसका निर्माण आज तक पूरा नही हो पाया।

विधायक गणेश जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की अस्पताल के बजट का शासन आदेश जारी हो गया है.. और मार्च के आखिर तक यह अस्पताल बन कर पूरा हो जायेगा।

वहीं निर्माण निगम के इंजिनियर अतुल कुमार ने कहा की फंड रिलीज हो गया है और कार्य बहुत तेज गाती से चल रहा है.. और उम्मीद जताई की मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा।

यह खबर भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग में जिला चिकित्सालय परिसर बना निजी वाहनों का अड्डा

यह खबर भी पढ़ें-पिथौरागढ़ में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर

मसूरी/राजवीर रौंछेला

29695

You may also like