सितारगंज में नगर पालिका अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी को भेजा नोटिस

January 12, 2019 | samvaad365

सितारगंज नगर पालिका क्षेत्र में तोड़े गए अतिक्रमण से नगर की नालियों के जाम होने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी को नोटिस भेजा। नगर की नालियां ब्लॉक होने से नगर के लोगों को परेशानी हो रही है, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को अतिक्रमण तोड़ने के दौरान गिरे मलवे से चौक हुई नालियों को साफ करने के लिए नोटिस भेजा गया है।

उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज नगर में तीन दिन पहले लोक निर्माण विभाग,प्रशासन व पुलिस के संयुक्त अभियान में चिन्हित अतिक्रमण को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही की गई थी। जिससे अतिक्रमण हटाते समय गिरे मलवे से नगर की नालियां कई जगह पट गई। ओर नालियां चौक होने से पानी नगर की गलियों में फ़ैल गया। वही नालियों के चौक होने के उपरांत अब नगर पालिका सितारगंज ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को नगर पालिका की तरफ से नोटिस जारी किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष सितारगंज हरीश दुबे ने मीडिया को बताया कि तीन दिन पहले प्रशासन द्वारा नगर सौन्दर्यकरण हेतु हटाये गए अतिक्रमण अभियान में भारी लापरवाही की है। अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान नालियों में गिरे मलवे से नगर की कई नालियां जंहा चौक हो गई है। वही सड़को वो मोहल्लों में पानी की निकासी ना होने की वजह से पानी भर गया है। जिससे नगर की जनता को भारी परेशानी हो रही है। इसलिए नगर पालिका सितारगंज ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी कर अतिक्रमण के दौरान मलवे से बन्द हुई नालियों को तुरंत सफाई किये जाने की बात कही है। ताकि नगर की नालियों से पानी की सही निकासी हो सके।

यह खबर भी पढ़ें-सितारगंज में नदी किनारे खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

यह खबर भी पढ़ें- खटीमा में नौ दिन से लापता युवती का शव नाले में मिलने से मचा हड़कंप

खटीमा/दीपक चंद्रा

29940

You may also like