Panchayat Elections: हरिद्वार चुनाव में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, ममता राकेश की बेटी भाजपा में हुई शामिल

October 2, 2022 | samvaad365

हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक नेताओं के चल रहे दल बदल अभियान में कांग्रेस को आज बड़ा झटका है। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और  उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए हैं।

लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

बता दें कि जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद जोड़ तोड़ में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। परिणाम आने के बाद से अभी तक 14 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : अंकिता को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को श्रीनगर बन्द का एलान

81746

You may also like