पिथौरागढ़ में गरमाया पानी का मुद्दा, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

January 7, 2019 | samvaad365

सूबे के पेयजल मंत्री की विधानसभा पिथौरागढ़ में पानी का मु्द्दा गरमाने लगा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में पेयजल मंत्री के खिलाफ खूब नारेबाजी के साथ जोरदार प्रर्दशन किया। वही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तिरलोक महर का कहना हैं कि पेयजल मंत्री ने आधी अधूरी योजना को बना कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा आवलघाट योजना का उद्घाटन कर दिया जो 80 करोड़ में कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी, और जलनिगम के अधिशासी अभियंता को भी सम्मानित किया गया।

वहीं बजट से कम रुपयों में योजना बनाई गई जबकि 20 करोड़ तक की राशि इस योजना में और लगाई जानी थी। मगर पेयजल मंत्री ने पिथौरागढ़ की जनता के साथ खिलवाड़ करके आधी अधूरी योजना का उद्घाटन कर दिया और अब अधिकारियों पर कार्यवाही कर रहे हैं। प्रर्दशनकारियों का कहना हैं कि अगर शीघ्र पेयजल आपूर्ति नहीं कि गयी तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।

यह खबर भी पढ़ें-चमोली में आयोजित उत्तराखंड गौरव सैनानी पूर्व सैनिक सम्मेलन में पहुंचे कर्नल अजय कोठियाल

यह खबर भी पढ़ें-शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 2019 का काउनडाउन, तैयारियों में जुटी राजनीतिक पार्टियां

पिथौरागढ़/मनोद चंद

29531

You may also like