पिथौरागढ़ के युवा कांग्रेस नेता ऋषेन्द्र महर बने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव

June 15, 2022 | samvaad365

पिथौरागढ़ के युवा कांग्रेस नेता ऋषेन्द्र महर का यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए ऋषेन्द्र महर जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। ऋषेन्द्र महर को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दिए जाने पर पिथौरागढ़ के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान महर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने देश के सुदूरवर्ती इलाके में धरातल पर काम करें कार्यकर्ता को राष्ट्रीय जिम्मेदारी दी है , जिसके लिए वे राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हैं। साथ ही उन्होंने कहा वह अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे

संवाद 365, मनोज चंद

यह भी पढ़ें- बर्थी नाले में नहाने गए 4 युवकों की डूबने से मौत, एसडीआरएफ की टीम से सभी शवों का किया रेस्क्यू

77213

You may also like