…तो जल्द आएंगे पीएम मोदी उत्तराखंड,जानिए कब और क्या कुछ होगा ख़ास

February 4, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनाव आते ही राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से राजनैतिक दांव खेलने तो तैयार हैं अभी हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। उनका 14 फरवरी को यह दौरा संभावित है। चर्चा है कि इस दिन वह केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोकार्पण करने के बाद रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव के एलान से पहले प्रदेश भाजपा नेतृत्व की ओर से उत्तराखंड में भाजपा प्रमुख अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मांगे गए थे। इस कड़ी में शाह दो फरवरी को देहरादून आ चुके हैं। अब प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित किया जा रहा है।

चर्चा है कि प्रधानमंत्री 14 फरवरी को केदारनाथ में हुए पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं। इसे लेकर उच्च स्तर पर कसरत भी चल रही है। इसके बाद वह रुद्रपुर में सभा को संबोधित कर सकते हैं।

तर्क दिया जा रहा कि गढ़वाल मंडल में शाह त्रिशक्ति सम्मेलन के जरिये लोस चुनाव में जीत का मंत्र दे चुके हैं। अब प्रधानमंत्री कुमाऊं मंडल में चुनावी शंखनाद करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री का सरकारी कार्यक्रम उत्तराखंड का बन रहा है। पार्टी की कोशिश है कि प्रधानमंत्री की एक सभा भी यहां करा दी जाए।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार प्रधानमंत्री का 14 फरवरी का उत्तराखंड आगमन का कार्यक्रम बन रहा है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन संभावना है कि वह इस दिन रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यह खबर भी पढ़े- दुर्घटना: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक और फिर…

यह खबर भी पढ़े-  नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आम जनमानस का सहयोग जरुरी- एसपी चमोली

देहरादून/संध्या सेमवाल

31783

You may also like