केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की प्रेस वार्ता, कृषि सुधार विधेयक को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

October 4, 2020 | samvaad365

देहरादून: शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता की। उन्होंने देश भर में कृषि कानून पर चल रहे विरोध पर कहा कि कृषि सुधार विधेयक किसानों के हक में है और इसपर विपक्ष सिर्फ राजनीति कर रहा है। निशंक ने कहा की एमएसपी को खत्म नहीं किया गया है। देशभर में एमएसपी की व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी साथ ही कई फसलों की एमएसपी और बढ़ा दी है।

उन्होंने बताया कि कृषि बिल की वजह से बिचौलियों के चंगुल से किसान मुक्त हो जाएंगे। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को गुमराह कर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत है। ये विधेयक किसानों को अपनी फसल के भंडारण, बिक्री और आजादी देगा साथ ही बिचौलियों के चंगुल से किसान मुक्त हो सकेंगे।

https://youtu.be/yHnf9iKulzI

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: छोटे गांव के सचिन का बड़ा कारनामा, इंडियाज टैलेंट सिंगिंग रियलिटी शो में गाएंगे गाना

संवाद365

54986

You may also like