चुनाव रणभेरी के बीच दून में राहुल की परिवर्तन रैली, उमड़ा हुजूम

March 16, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस की चुनावी रणभेरी की शुरूआत शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन से होगी। राहुल के इस दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस में भारी उत्साह का संचार हो रहा है। दून में राहुल परिवर्तन रैली का आगाज कर रैली को संबोधित करेंगे।

परिवर्तन रैली में शीर्ष नेतृत्व के लिए मुख्य मंच बनाया गया है, जबकि अन्य बड़े नेताओं के लिए दूसरा मंच तैयार किया गया है। बता दें कि अबतक मैदान में रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी,नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत आदि के जिलाध्यक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के लिए परेड ग्राउंड में कार्यकर्ता और समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं। राहुल के इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जोरशोर से नारेबाजी भी कर रहे हैं। वहीं, डोईवाला-देहरादून रूट पर चलने वाली सिटी बसें राहुल गांधी की होने वाली रैली में लगी हुई हैं। जिससे डोईवाला से देहरादून पढ़ाई और परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश को वैकल्पिक वाहनों व प्राइवेट वाहनों में अपने विद्यालय जाना पड़ा। वहीं रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर सुरक्षा में सख्ती बरती हुई है। बता दें कि परेड मैदान में दोपहर करीब 12.30 बजे से राहुल का संबोधन शुरू होगा। जनसभा खत्म होने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले कश्मीर में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-न्यूजीलैंड के लिए फ्राइडे बना ब्लैक फ्राइडे, मस्जिद पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत

यह खबर भी पढ़ें-आजकल खूब पसंद किये जा रहे हैं इस पहाड़ी गायिका के गीत

देहरादून/काजल

33380

You may also like