दून में राहुल की परिवर्तन रैली, बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल

March 16, 2019 | samvaad365

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दून के परेड मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली में केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी को कांग्रेस में शामिल किया। राहुल गांधी ने लोगों से सवा किया कि क्या आपके खाते में 15 लाख रुपये आए। यह मैंने नही मोदी ने वायदा किया था। मोदी यहीं नहीं रुके और उन्होंने देश में गब्बर टैक्स जीएसटी लगा दिया। कांग्रेस की सरकार आने पर जीएसटी में बदलाव होगा।

राहुल ने कहा कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और वह सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। अगर मोदी पंद्रह-बीस लोगों को लाखों करोड़ दे सकते हैं, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब को पैसा क्यों नहीं दिया जा सकता है। वहीं अपना संबोधन खत्म करने के बाद राहुल गांधी शहीदों के घर गए और परि‍जनों से बात की।

राहुल ने कहा कि उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में जो योगदान है, उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी कॉर्बेट में शूटिंग में बिजी रहे। इतना ही नहीं इस दौरान राहुल ने मंच से चैकीदार चोर है के नारे भी लगाए।

राहुल ने एकबार फिर से किसानों को लेकर मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। मोदी के पंद्रह लाख का वादा भी हवाई साबित हुआ। उनका कहना है कि देश के सामने दो समस्या, रोजगार, किसानों की समस्या है। पांच साल में मोदी ने इन दोनों के बारे में कुछ नहीं सोचा। तूफान आता है किसान का पैसा अंबानी के खाते में जाता है।

राहुल ने इस दौरान राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि कोई है यहां जिसने अनिल अंबानी का नाम नहीं सुना। उन्होंने आगे कहा कि क्या अंबानी ने आजतक कोई हवाई जहाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अनिल अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है। अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए। इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सीबीआइ चीफ ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच करेंगे, तो उन्हें डेढ़ बजे रात को निकाल दिया जाता है।

राहुल ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी यह स्वीकार किया कि मोदी ने सीधी बात फ्रांस की कंपनी से की। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर मनीष खंडूरी आज कांग्रेस में क्यों हैं। भुवन चंद्र खंडूड़ी देश की डिफेंस सर्विसेज कमेटी के सदस्य थे। आखिर मोदी ने उन्हें कमेटी से क्यों हटा दिया। खंडूड़ी को सच बोलने की सजा मिली है।

राहुल गांधी ने कहा कि हम उत्तराखंड में जनता, किसानों युवाओं की सरकार चलाना चाहते हैं। मोदी कहते हैं हाथी सो रहा था। क्या उनके आने से पहले देश में कुछ नहीं हुआ। आपने सड़कें नहीं बनाई। माता बहनों से काम नहीं किया। क्या मोदी आपका काम करते हैं। देश आपका है, सरकार आपकी होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की हर बूथ पर लड़ो। पांचों सीट जिताओ। उन्होंने कहा कि बीएसपी के लोग कांग्रेस में शामिल हुए। सबका स्वागत करता हूं।

यह खबर भी पढ़ें-जानिए साहित्य के क्षेत्र में डॉ. निशंक का योगदान क्यों है ख़ास

यह खबर भी पढ़ें-सरेआम उड़ाई जा रही है आचार संहिता के नियमों की धज्जियां

देहरादून/काजल

33415

You may also like