मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका ने उत्तराखंड की प्रदेश कार्याशाला को किया संबोधित

September 11, 2020 | samvaad365

देहरादून: मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका ने कहा कि बेहतर बूथ प्रबंधन की बदौलत 2022 में फिर एक बार देवभूमि उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर कमल का परचम लहरेगा इसके लिये मिशन मोदी पदाधिकारी और कार्यकर्ता  विधानसभा 2022 के चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं हर एक पोलिंग बूथ पर समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी जाएं ताकि चुनाव पूर्व बूथ मैनेजमेंट का कार्य पूरा हो सके। यह बातें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष काका ने बुधवार 9 सितम्बर 2020 को उत्तराखंड की प्रदेश कार्याशाला को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी covid-19 कोरोना काल में अनलॉक पीरियड के नियम कानून का पालन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर चल कर सफलता हासिल होगी केंद्र व प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को घर घर जनता के बीच ले जाएंगे और इसी विश्वास के दम पर देवभूमी में  फिर एक बार त्रिवेंद्र रावत सरकार को प्रचण्ड बहुमत दिलाएंगे। विस 2022 चुनाव को लेकर मिशन मोदी  की महत्वपूर्ण कार्यशाला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शहर  में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका  की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में  कार्यकर्ताओं से विधानसभा वार प्रत्येक पोलिंग बूथ पर ग्यारह-ग्यारह सक्रिय व प्रामाणिक कार्यकर्ता बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रमाणिक मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यकर्ताओं के बल पर दुबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

मिशन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अग्रिम शुभकामना देते हुए कार्यकर्ताओं को पुन: एक बार बीजेपी को जिताने के लिए प्रखंड स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक व हर पंचायत में सभी विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा वोटर बनाने की अपील की। उपस्थित मंचासीन नेताओं ने आए हुए तमाम मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी व जिला के सभी पदाधिकारी से अपील करते हुए कहा कि  विस निर्वाचन क्षेत्र में वोटरों का नाम भी बढ़ाया जाना है। इसमें  भी  अहम भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री काका जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  मोदी जी के जीवन एवं कार्यशैली पर प्रकाश डाला। काका  ने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी जैसा आचरण व स्वभाव अपने अंदर लाने की बात कही। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण भी दिया गया। डॉक्टर गिरीश घुग टियाल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता के के रैना  प्रदेश प्रशिक्षक राकेश चंद्र उनियाल  प्रदेश महामंत्री जीएस बिष्ट  रिया कंडवाल महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रजनीश कुमार प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश एवं राहुल अग्रवाल प्रदेश महामन्त्री युवा मोर्चा  ब्रज प्रांत महामंत्री जितेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती प्रतीक्षा चौहान सौरभ चौहान रूप सिंह चौधरी  समेत  बडी संख्या में मिशन मोदी उत्तराखंड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें-जयपुर धमाके के दोषियों को मौत की सजा सुनाने वाले जज के जान को खतरा

संवाद365

54145

You may also like