रामेश्वर घाट पर होगा पंत दा का अंतिम संस्कार राजनाथ सिंह समेत जुटेंगे कई लोग

June 7, 2019 | samvaad365

सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत की निधन के समाचार से उनके गृह जनपद में शोक की लहर है। लोग जगह जगह श्रधांजलि सभा आयोजित कर उनको याद कर रहे है। अमेरिका से उनके शव को लेकर विशेष विमान भारत की ओर रवाना हो गया है। प्रकाश पन्त का पार्थिव शरीर कल पिथौरागढ़ पहुंचेगा। जहाँ देव सिंह मैदान और भाजपा कार्यालय में उसे अंतिम दर्शनों के लिए रखा जायेगा और शहर में उनकी अंतिम यात्रा निकाले जाने के बाद रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । प्रकाश पन्त के अंतिम संस्कार में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ ही देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और  सहित तमाम एमपी एमएलए और गणमान्य लोग शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने भी प्रकाश पन्त के अंतिम यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड के नायक भवानी दत्त जोशी की शौर्य गाथा

यह खबर भी पढ़ें-तिरंगे में लिपटकर प्रकाश पंत अमेरिका से रवाना

संवाद365/नीरज कुमार 

38193

You may also like