ढोल नगाड़ो के साथ जीएमवीएन के अध्यक्ष राँगड़ का भव्य स्वागत

January 3, 2019 | samvaad365

गढ़वाल मण्डल विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक महावीर सिंह राँगड का  कैम्पटी व  नैनबाग पहुँचने पर भाजपा व काँग्रेसी कार्यकर्ता, स्थानीय जनता द्वारा नागरिक अभिनंदन कर स्वागत किया।

गुरुवार को टिहरी जनपद के विकास खण्ड़ जौनपुर  के अंतर्गत विकास खण्ड के कैम्पटी व नैनबाग में गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष बनने पर पहली बार  में पहुचने पर भाजपा व स्थानीय व्यापारियों  एवं आम जनता द्वारा गर्मजोशी के साथ अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रय में गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर सिंह रांगड ने कहा कि जौनपुर में पर्यटक की अपार संभावना है। जिसमें पर्यटक स्थल नागटिब्वा व देवलसारी पत्थर खोला  आदि पर्यटक स्थलों में गढ़वाल मण्डल विकास निगम के गेस्ट हाउस बनाने पर प्रयास किया जाएगा ,जिससे पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके।
इस मौके पर नैनबाग भाजपा मण्डल के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत , मीरा सकलानी ,जगदीश प्रसाद नौटियाल, नर्मदा नेगी , करण सिंह कण्डारी ,सुन्दर  सिंह पंवार , सबल सिंह राणा, संदीप खन्ना, कमल सिंह रावत, भरत सिंह पवार, राजेंद्र सिंह पंवार ,राजेन्द्र चौहान, महावीर शाह, सुल्तान चौहान, जगमोहन मल्याल ,सुबोध सिंह कैन्तुरा , रोशन सजवाण, श्याम भण्डारी, रमेश नौटियाल, सुन्दर सिंह रावत, सूरत सिंह पंवार, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर भी पढ़े- पुलिस मुख्यालय में पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव की बैठक

यह ख़बर भी पढ़े-कक्षाएं ना चलने से छात्रों में दिखा रोष, निदेशक को सौंपा ज्ञापन

टिहरी/मुकेश रावत

29208

You may also like