टिहरी: जारी है उत्तराखंड जन एकता पार्टी का सदस्यता अभियान

August 2, 2020 | samvaad365

टिहरी: टिहरी विधानसभा क्षेत्र के गांवो में उत्तराखंड जन एकता पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। उत्तराखंड जन एकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश धनै का टिहरी विधानसभा क्षेत्र के गांवो का भ्रमण कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में उनके द्वारा चम्बा ब्लॉक के भंडार गांव, खोठि तल्ली मल्ली ग्राम पंचायत फेगुल रानिचोरी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जहाँ युवा वर्ग और गांव के ग्रामीणों ने उत्तराखंड जन एकता पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और केंद्रीय अध्यक्ष यूजेएपी दिनेश धने ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य सबका विकास करना है। सभी लोगों को रोजगार से जोड़ना है। अब उनके साथ बीजेपी और कांग्रेस से लोग आकर उनकी पार्टी मैं शामिल हो रहे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य टिहरी विधानसभा में 30 हजार लोगों को जोड़ना है।

यह खबर भी पढ़ें-हरदोई: जिले में फल-फूल रहा है शराब का कारोबार, चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाद365/बलवंत रावत

52646

You may also like