‘चेतन’ की चेतना ने दिलाई सफलता, आईआईटी परीक्षा की पास…

May 2, 2019 | samvaad365

देवभूमि उत्तराखंड में देवी-देवताओं की लोगों पर असीम कृपा रहती है, जिसके चलते यहां सभी लोग जीतोड़ मेहनत करते हैं, जिसका फल आखिरकार उनको मिल ही जाता है। शिक्षा की अगर बात करें, तो बच्चे अपनी पूरी मेहनत झोकतें है। जिसका प्रमाण अख़बारों के फ्रंट पेज पर है, जिसमें बच्चों की मेहनत और सफलता को दर्शाया जाता है।

काशीपुर में भी एक गुदड़ी के लाल ने अपनी मेहनत से परिवार का  नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत और दम पर जो सफलता हासिल की है, उससे सभी बच्चों का हौसला तो बढ़ा ही है साथ ही चेतन ने साबित किया है कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। काशीपुर के जोशी का मझरा गांव में रहने वाले चेतन ने इस बार अख़बारों को सुर्खियां बटोरने का काम किया हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही चेतन ने आईआईटी, जेईई मेन्स की परीक्षा पास की। चेतन के पिता एक मजदूर है, जो दिनभर काम करके घर की जरूरतों को पूरा करते है, लेकिन चेतन जैसे होशियार बच्चे जब परिवार में हों तो परिवार भी उनकी पढ़ाई में कमी नहीं होने देते। सरकारी स्कूल में पढ़ने के बावजूद चेतन ने आईआईटी जेईई मेन्स की परीक्षा पास कर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। चेतन की इस सफलता से जहां घर में बधाई देने वालों  तांता लगा हुआ है, वहीं स्कूल प्रशासन भी बच्चे की सफलता से फूले नहीं समा रहे हैं।

चेतन ने इसी वर्ष जोशी  मझरा से इंटर की परीक्षा दी है, हाईस्कूल  में चेतन ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। चेतन बताते हैं कि मेरे सफलता के पीछे अध्यापकों और परिवार का आशीर्वाद रहा है। प्राइवेट स्कूलों के पीछे भागने के बजाय जहां पढ़ रहे हैं वहां अच्छे से पढ़ें तो सफलता अवश्य मिलती है। स्कूल का निजी या सरकारी होना जरुरी नहीं है, बच्चे की मेहनत जरुरी है। साथ ही परीक्षा की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि उन्होंने कहीं से कोई कोचिंग नहीं की, उन्होंने नोट्स तैयार किये थे जो बहुत काम आए। साथ ही उन्हें हाईस्कूल में 90 प्रतिशत आने की उम्मीद है। चेतन जैसे बच्चों से ये सीखने की जरुरत है,कि मेहनत की कोई सीमा नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें-बाइक फिसलने से एक युवक की दर्दनाक मौत

यह खबर भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग: ईई के खिलाफ मजदूरों का घेराव, किया जोरदार प्रदर्शन

संवाद365/कुलदीप 

37313

You may also like