तनखा काटे जाने पर कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया सरकार का विरोध

February 13, 2019 | samvaad365

प्रदेश में 31 जनवरी को सरकरी कर्मचारियों द्वारा कर हड़ताल के बाद सरकार द्वारा उनकी एक दिन की तनखा काटे जाने के विरोध में प्रदेश भर में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर 2 दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा उनके साथ समझौते के बाद भी उनकी तनखा काटी गयी, जिसके विरोध में अब कर्मचारी 15 फरवरी को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे, साथ ही 24 फरवरी को प्रदेश भर में रैली भी निकालेंगे, जिसके बाद प्रांतीय संगठन के आह्वाहन के बाद आग़े की रणनीति तय की जायेगी।

आपको बता दें की 31 जनवरी को प्रदेश भर में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर हडताल पर थे, जिसके बाद से सरकार में हड़कंप मच गया था, वहीं सरकार द्वारा हड़ताल पर जाने के बाद सभी सरकारी कर्मचारियो की 1 दिन की तनखा काट दी गई थी, जिससे नाराज होकर कर्मचारियों ने 2 दिन का विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ तय किया है।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तरकाशी में भटवाडी तहसील का हुआ पलायन, गांव के गांव हो रहे हैं खाली

यह खबर भी पढ़ें- मोहन काला के कांग्रेस में शामिल होते ही बिगड़ा पार्टी का माहौल, अब ये होगा मोहन काला का अगला कदम…

नैनीताल/समीर साह

32388

You may also like