केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे हिमाचल प्रदेश

January 19, 2020 | samvaad365

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शनिवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। हिमाचल पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री निशंक का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री निशंक ने हिमाचल प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के अवसर पर सहभागिता की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, सांसद रामस्वरूप, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल भाजपा संगठनात्मक चुनाव के सह पर्यवेक्षक सुनील देवधर भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री निशंक ने हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर वरिष्ठ नेता राजीव बिंदल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश संगठन अधिक मजबूत होगा एवं सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

यह खबर भी पढ़ें-उत्तरकाशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री निशंक… माघ मेले का किया उद्घाटन

संवाद365/मोहित पोखरियाल

45738

You may also like