उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की गरमाहट तेज, बीजेपी के इस नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

March 12, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनाव को लेकर राजधानी में गरमाहट शुरू हो गई है। सभी दलों द्वारा अब ताबड़तोड़ बैठके बुलाई जा रही है वहीं कांग्रेस भवन में भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता की गई। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। 16 मार्च को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले है।

जो दोपहर 12बजे से शुरू हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटें हुए हैं। पार्टी का कहना है कि राहुल की जनसभा से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मजबूती का शंखनाद होगा। साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार से जनता परेशान है। सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने जनता से बड़े-बड़े वादे किये थे जो धरातल पर कहीं भी नहीं देखे जा रहे है। अच्छे दिन लाने वाली सरकार ने जनता को परेशान कर दिया है। मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। देश की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं आज सुरक्षित नहीं है। वहीं बीजेपी नेता धनी लाल शाह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में धनी लाल शाह ने कांग्रेस ज्वाईन की। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने फूल माला पहनाकर सभी का कांग्रेस में स्वागत किया। इस दौरान धनी लाल शाह ने कांग्रेस की जमकर सराहना करते हुए बीजेपी को उद्योगपति की पार्टी बताया साथ ही प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस को धनी लाल शाह के आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें-मसूरी में होली मिलन समारोह का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-हाथी के हमले से मौत, मचा कोहराम

देहरादून/काजल

33263

You may also like