उत्तरकाशी: लोकसभा चुनाव मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

April 10, 2019 | samvaad365

17 वीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान कराने को पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगी हैं। जहां सोमवार को उत्तरकाशी से 18 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। वहीं मंगलवार 79 पोलिंग पार्टी रवाना की गई है। इन पोलिग पार्टियों के बूथ पुरोला विधानसभा के सुदूरवर्ती इलाकों में हैं। ये बूथ जिला मुख्यालय से दूर होने के साथ-साथ बूथ तक पहुंचने के लिए पैदल दूरी भी नापनी होगी।

कल से आज तक  उत्तरकाशी के कीर्ति इंटर कॉलेज से हर, गांव, पौंटी, डिगाड़ी, किमडार, कलाप, लिवाड़ी, कासला, राला, फिताड़ील, सिरगा, ओसला, पंवाणी, ढाटमीर, गंगाड़, नुराणू, बरी, सेवा, हडवाड़ी समेत कुल मिलाकर 97पार्टी रवाना कर दी गयी है। जिला निर्वाचन ने इन पोलिंग पार्टियों को मशीनों को ले जाने के लिए बारिश से बचने के लिए छाता, पॉलीथीन, ऑक्सीजन पंप, कैमरा, सेटेलाइट मोबाइल फोन, वायरलेस सेट भी दिए गए हैं। वहीं पुरोला विधानसभा की 53 पार्टी रवाना हुई, 10 अप्रैल को 110 पार्टियां रवाना होंगी। जबकि यमुनोत्री विधानसभा में आज  14 पार्टियां रवाना हुई। ये पोलिंग पार्टियां डाबरकोट से आगे यानी स्याना चट्टी से लेकर जानकी चट्टी तक के बूथों वाली है। इस बार डाबरकोट के भूस्खलन की आशंका को देखते हुए मंगलवार को ही इन पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। 10 अप्रैल को यमुनोत्री की 160 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। गंगोत्री विधानसभा में 12 पोलिंग पार्टी मंगलवार व 164 पोलिंग पार्टी 10 अप्रैल को रवाना होगी। उत्तरकाशी में कुल मिलाकर 531 पोलिंग पार्टी है। जिसमें 434 पोलिंग पार्टी कल रवाना होगी। वहीं पुलिस प्रसासन ने भी मतदान को देखते हुए पुख्ता व्यवस्था की हुई है।

यह खबर भी पढ़ें-रुद्रप्रयाग: भाजपा ने किया राज्य में पांचों सीटों पर जीतने का दावा

यह खबर भी पढ़ें-जानिए क्यों खास है उत्तराखंड के चैती मेले का नखासा बाजार

उत्तरकाशी/ब्यूरो रिपोर्ट

36718

You may also like