महासचिव पद संभालने वाली प्रियंका गांधी के परिवार के बारे में आप नहीं जानते होंगे ये बातें

January 24, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाया है,जिससे कांग्रेस पार्टी में खासा उत्साह नजर आ रहा है। लेकिन उनके जीवन की कुछ निजी बातें जो शायद आप नहीं जानतें हों आइए बात करते हैं उन्हीं बातों पर।

देहरादून में मौजूद भारत के सबसे नामी द दून स्कूल से प्रियंका के बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। दिसंबर 2012 में प्रियंका गांधी ने अपने बेटे रेहान का एडमिशन दून स्कूल में करवाया। प्रियंका के दोनों बच्चे देहरादून में पढ़ाई कर रहे हैं। मिराया भी देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हैं। इस स्कूल की फीस करीब साढ़े सात लाख रुपए है। 70 एकड़ में फैला हुआ यह स्कूल देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। इसकी फीस तकरीबन 9 लाख रुपए से शुरू है। इस स्कूल की स्थापना सतीश रंजन दास ने की थी। वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे सुधि रंजन दास के भाई थे।

यह स्कूल गांधी परिवार के लिए भी जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने यहां पढ़ाई की और भाई संजय गांधी को अनुशासनहीनता के लिये नोटिस दिया गया था।बाद में राहुल गांधी ने भी दून स्कूल में एडमिशन लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते 1981-83 तक राहुल को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। प्रियंका की स्कूलिंग दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी की डिग्री हासिल की है।

यह खबर भी पढ़े- 27 जनवरी को दिल्ली में होगा उत्तराखंडी महाकुंभ, सामाजिक प्रबुद्धजनों का होगा सम्मान

यह खबर भी पढ़े- मिनी कश्मीर पिथौरागढ़ की वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

देहरादून/संध्या सेमवाल

30718

You may also like