Commonwealth Games 2022 :10 वें दिन भारतीय खिलाडियों का बेहतरीन प्रदर्शन, खाते में आये 2 गोल्ड और 1 ब्रोंज, मैडल टैली में 5 वें नंबर पर भारत

August 7, 2022 | samvaad365

Commonwealth Games 2022 के 10 वें दिन यानी आज भारत के खाते में तीन और मैडल आ चुके है। पहला मैडल भारतीय महिला हॉकी टीम ने नूज़ीलैण्ड को हराकर जीता। भारतीय महिला हॉकी टीम ने नूज़ीलैण्ड को 2-1 से मात देकर ब्रोंज मैडल अपने नाम किया। दूसरा मैडल भारत को बॉक्सर नीतू घंघस ने दिलाया। 48 kg वर्ग में नीतू घंघस ने इंग्लैंड की बॉक्सर को 5-0 से हराकर गोल्ड मैडल हासिल किया। नीतू घंघस ने 48 kg वर्ग में एकतरफा जीत हासिल कर इतिहास रचा है। तीसरा मैडल भी भारत को बॉक्सिंग में मिला। भारत के अमित पंघाल ने इंग्लैंड के बॉक्सर को 5-0 से मात देकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। भारत के खाते में अब तक 43 मैडल आ चुके है जिनमे से 15 गोल्ड मैडल है। वहीं मैडल टैली में भारत 5वें नंबर पर है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : सरकार के कारनामों के खिलाफ, पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएगी आप, शहीदों के स्मारकों पर करेगें माल्यार्पण

79730

You may also like