फीफा वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरेंगी दीपिका पादुकोण, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

December 6, 2022 | samvaad365

फीफा वर्ल्ड कप के लिए इन दिनों पूरी दुनिया क्रेजी है। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन कर रहा है। वहीं नोरा फतेही के बाद अब दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप में नजर आने वाली हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण को कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का अनावरण 18 दिसंबर 2022 को होना है। इसके लिए अभिनेत्री बहुत जल्द करत रवाना होंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone

बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह फाइटर की शूटिंग कर के वापस लौट रही थीं। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और कहानी भई उन्होंने ही लिखी है।

Deepika Padukone
Deepika Padukone

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वह सर्कस में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान भी है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : जंगली फलियां खाने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

83774

You may also like