अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी का सन्यास, अब नीली जर्सी में नजर नहीं आएंगे माही

August 16, 2020 | samvaad365

भारतीय क्रिकेट को शिखर तक ले जाने वाले, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी अब नीली जर्सी में देश के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि धोनी के चाहने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि वो आईपीएल खेलते रहेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.  इसके साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया।

धोनी इससे पहले टेस्ट से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके थे। लेकिन अब उन्होंने टी 20 और वनडे से भी संन्यास का ऐलान कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के वो सफल कप्तान रहे हें जिन्होंने टी 20 में टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया, साल 2011 में वर्ल्ड कप जितवाया, टेस्ट क्रिकेट में टीम को नंबर 1 बनाया, एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में लंबे समय के बाद जीत दिलवाई। टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पर आ गई। यही कारण है कि उनके संन्यास लेने पर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद इसे एक युग का अंत बताया है. वहीं धोनी के रिटायरमेंट के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की है. गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर एमएस धोनी को भारतीय क्रिकेट में उनके अद्वितीय योगदान के लिए शुक्रिया कहा है. विराट कोहली ने ट्वीट के जरिए कहा कि आपने देश के लिए जो किया है वह हमेशा याद रहेगा.

आपको बता दें कि एमएस धोनी ने अपने करियर की शुरूआत साल 2004 में की थी। अपने करियर में धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेले हैं।  350 एकदिवसीय और 98 टी.20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

यह खबर भी पढ़ें-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

संवाद365/डेस्क

53187

You may also like