अयोध्या में राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप का समापन ,देश के कोने-कोने से आए रामनगरी में खिलाड़ी

April 17, 2021 | samvaad365

अयोध्या जिले के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप समापन आयोजित किया गया, इस अवसर पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने आयोजन समिति के अध्यक्ष व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद डा. हरिओम पाण्डेय, उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय किया। फाइनल मैच इंडियन रेलवे व सर्विसेज की टीम के बीच खेला गया। जिसमें इंडियन रेलवे ने सर्विसेज की टीम को 44-23 से शिकस्त दी।समापन अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि रामनगरी में देश के कोने-कोने से खिलाड़ी आये। अयोध्या जैसे स्थान पर आना सौभाग्य का विषय है। कबड्डी खेल जीवन दर्शन को प्रकट करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता व्यक्ति में विकसित करता है। यह बहुत सस्ता खेल है। दो भाई छत पर भी इसे खेल सकते है। लम्बे समय के बाद इस खेल को देखकर काफी प्रसन्नता हुई। खिलाड़ियों से यह अपेक्षा है कि वह अपने खेल से देश का नाम उंचा करेंगे। बता दे की इससे पहले हुए सेमी फाईनल में सर्विसेज ने महाराष्ट्र को 40-38 से और इंडियन रेलवे ने राजस्थान को 45-30 से पराजित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, संजय शर्मा धनंजय वर्मा, अनूप दूबे, सुरेश सिंह, अनुराग वैश्य, दीपक पाठक, सुनील पाण्डेय, आकाश गुलानी, दीपक सिंह मौजूद रहे।

(संवाद 365/डेस्क)

60532

You may also like