ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल में रजत पदक जीतने पर लक्ष्य सेन को पीएम मोदी ने दी बधाई

March 22, 2022 | samvaad365

ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल में रजत पदक जीतकर लक्ष्य ने अल्मोड़ा समेत उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है| लक्ष्य के रजत जीतने पर उनके गृह जनपद समेत पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है| बैडमिंटन में सांस्कृतिक नगरी के खिलाड़ी पिछले कई सालों से तेजी से उभर रहे हैं| अल्मोड़ा निवासी बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन के छोटे पुत्र लक्ष्य सेन पिछले काफी समय से देश-दुनिया में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में धाक जमा रहे हैं| अब लक्ष्य सेन ने ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल पुरूष वर्ग में रजत पदक जीतकर 21 साल बाद भारत को पदक दिलाया है|

उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड समेत पूरा देश उनको बधाई दे रहा है और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है| लक्ष्य की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने लक्ष्य को रजत पदक जीतने की बधाई दी है| उन्होंने ट्वीट कर लिखा है “आप पर गर्व है लक्ष्य सेन| आपने उल्लेखनीय धैर्य और तब दिखाया है| आपने एक उत्साही लड़ाई लड़ी| भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं| मुझे विश्वास है कि आप सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे|”

संवाद365,डेस्क

 

73489

You may also like