इंडिया कैंप के लिए उत्तराखंड पुलिस के इस जवान का हुआ चयन ,एडीजी अशोक कुमार ने दी बधाई

January 30, 2019 | samvaad365

रोहतक में 24 से 28 जनवरी के बीच ओपन सलेक्शन ट्रायल वल्र्ड चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था जिसमें देशभर के तीरंदाज शामिल हुए थे। उत्तराखंड के संतोष कुमार ने सिर्फ डेढ़ साल की मेहनत में तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 2087 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उत्तराखंड पुलिस के सिपाही संतोष कुमार के ओपन सलेक्शन ट्रायल वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त पर पुलिस महानिदेशक समेत अन्य अधिकारियों ने संतोष कुमार को बधाई दी। इसके साथ ही संतोष का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है।

इससे संतोष का चयन इंडिया कैंप के लिए हो गया है। तीरंदाजी में संतोष के इस प्रदर्शन पर डीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बधाई देते हुए आने वाले खेलों की तैयारी में जुटने को कहा।

यह खबर भी पढ़े- …अगर आपको भी लेनी है कुल्हड़ की चाय की चुस्कियां और पहाड़ी खाने का स्वाद तो ‘मील ऑन व्हील’ का लें रुख

यह खबर भी पढ़े- वायदे बड़े-बड़े लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही है…

देहरादून/संध्या सेमवाल

31233

You may also like