Uttarakhand : खेल मंत्री रेखा आर्य ने की राष्ट्रीय खेलों की घोषणा, तैयारी में जुटा खेल विभाग

November 22, 2022 | samvaad365

हल्द्वानी पहुंची खेल एवं महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2024 में उत्तराखंड में 38 वा राष्ट्रीय खेल का आयोजन होने जा रहा है . इसको लेकर खेल विभाग तैयारी में जुटा हुआ है . उन्होंने कहा कि हल्द्वानी ,हरिद्वार और देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल कराए जाएंगे. इसके लिए खेल विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है .

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हल्द्वानी देहरादून अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लगभग 70% काम पूरा हो चुका है 2023 तक काम को पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे कि 2024 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो सके।

कांग्रेस द्वारा सचिवालय कूच कर विरोध प्रदर्शन के जवाब में मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है . कांग्रेस पहले से ही भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और कांग्रेस के करनी और कथनी में काफी अंतर है . कांग्रेस को उत्तराखंड की जनता 2022 के चुनाव में जवाब दे चुकी है और आगे भी उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को जवाब देगी।

वही पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ और त्रिवेंद्र रावत द्वारा उत्तराखंड में हो रही भ्रष्टाचार पर उनका बचाव करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जीरो टैलेंट की सरकार है जहां कहीं से भी कोई भ्रष्टाचार के मामले आ रहे हैं वहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं उत्तराखंड सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

संवाद 365, जफ़र अंसारी

यह भी पढ़ें : Ankita Murder Case : धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता, बोले SIT की जांच पर भरोसा नहीं

83403

You may also like